फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग एथलेटिक्स में यूएसनगर का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। खेल महाकुंभ में राज्य स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं (महिला-पुरुष) में ऊधमसिंहनगर (यूएसनगर) आठ वर्गों में चैंपियन बना। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी ने पांच और टिहरी, देहरादून, हरिद्वार चार खिताबों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में 100 व 200 मीटर में आशा जैठुड़ी (टिहरी) ने खिताब अपने नाम किए। अन्य वर्गों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खुशबू (यूएसनगर), तारा (चंपावत) ने दो वर्गों में, काव्या (पिथौरागढ़), निलिमा (यूएसनगर), काव्या (पिथौरागढ़), खुशबू (यूएसनगर), मोहिनी (बागेश्वर), स्नेहा (उत्तरकाशी), कौशल्या (पौड़ी), निलिमा (यूएसनगर), शबाना (यूएसनगर), रेखा (यूएसनगर), दिलीप राम (पिथौरागढ़), सत्यप्रकाश (यूएसनगर), गणेशा (उत्तरकाशी), गंभीर सिंह (देहरादून), देवेश (चमोली), हर्षित (पिथौरागढ़), शिवम (पौड़ी), रजत सिंह (टिहरी), किशन (पिथौरागढ़), गणेश (उत्तरकाशी), शिवम (पौड़ी), दीपेंद्र (उत्तरकाशी), आशीष नेगी (देहरादून), मनोज कुमार (हरिद्वार), धनवीर (देहरादून), विवेक प्रताप (हरिद्वार), प्रवीण कुमार (हरिद्वार), सुंदर सिंह (अल्मोड़ा), देवेंद्र (टिहरी), प्रदीप (हरिद्वार), गंभीर सिंह (देहरादून) विजेता रहे। उपनिदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल व उपनिदेशक शक्ति सिंह ने विजेताओं को मेडल, नकद पुरस्कार राशि व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक एसके जयराज, नीरज गुप्ता, एनएन पांडेय, आरएस कैंतुरा, हरीश नवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें