फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला की कन्नड़ फिल्म सुपर हिट

Tue, 06 Oct 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स की तैयारी कर रही टॉप-16 में शामिल उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी उर्वशी रौतेला की कन्नड़ फिल्म सुपर हिट हो गई है।
विज्ञापन


उर्वशी ने इस फिल्म में चैलेंजिंग हीरो दर्शन के साथ काम किया है। फिल्म की सफलता से वह बेहद खुश हैं। भले ही उर्वशी ने कई फिल्में और म्यूजिक एलबम को छोड़कर मिस यूनिवर्स की राह को चुना हो लेकिन एक्टिंग का शौक भी उन्हें बचपन से ही रहा है। यह बात अलग है कि वह मॉडलिंग में ही कॅरियर बनाना चाहती हैं।

यही वजह रही कि उन्होंने पहले मॉडलिंग को चुना। मिस यूनिवर्स की तैयारियों के बीच उर्वशी को खबर मिली कि उनकी कन्नड़ फिल्म एरावता सुपर हिट चल रही है। एक अक्तूबर को लगी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर है। यह सुनकर उर्वशी खुशी से उछल पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध हीरो दर्शन के साथ काम कर काफी कुछ सीखने को मिला। बताया कि फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जिसे एक ही नजर में हीरों से प्यार हो जाता है और वह उसका पीछा करती है।
विज्ञापन


आखिरकार दोनों के बीच प्यार हो जाता है। उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई और कहा कि इस फिल्म के इस तरह से हिट होने के बाद उर्वशी के पास फिल्मों के ऑफर्स की अब भरमार होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें