फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला

Mon, 26 Oct 2026 11:06 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून की कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम के साथ ही बीएल संतोष और आरती गौड़ का भी जिक्र है।
विज्ञापन
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को घर से ले जाती पुलिस। - फोटो : स्रोत क्षेत्रवासी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर असत्य और मानहानिकारक बयान प्रसारित करने के मामले में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर पुलिस ने 25 अक्तूबर की रात प्राथमिकी संख्या दर्ज की। मामले में उर्मिला सनावर पर वीडियो में आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। पुलिस वीडियो प्रसारित करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित सीबीआई कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो पर सुजाता पॉल का लोगो लगा हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में उर्मिला सनावर मीडिया के कैमरों और माइक के सामने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ बिना किसी न्यायिक आदेश या प्रमाण के आपत्तिजनक और मानहानिकारक व्यक्तिगत आरोप लगा रही हैं।

शिकायत में कहा गया है कि इस तरह के बयान प्रसारित होने से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही समाज में भ्रम, आक्रोश और वैमनस्य फैलने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


चार धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 352, 353 और 356 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट के निर्देश पर मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश रावत को सौंपी गई है।

ये भी पढे़ं...इंटरव्यू: राजनीति में सब कुछ जायज नहीं, खून पसीने से सींचा है पार्टी को, त्रिवेंद्र के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत
विज्ञापन


पुलिस वीडियो की सामग्री, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें