फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के खिलाफ छात्रों का हंगामा, धरना शुरू किया

विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में प्राचार्य का घेराव करते एबीवीपी के छात्र। संवाद
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में हेमवती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित छात्रों की समस्याओं का समाधान न होने पर एबीवीपी के छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। विवि प्रशासन पर छात्रों के हितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया। साथ ही समस्याओें का जल्द समाधान नहीं होने पर आमरण अनशन और तालाबंदी की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

एबीवीपी महानगर अध्यक्ष नागेंद्र बिष्ट व इकाई अध्यक्ष करन घाघट के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य कक्ष का घेराव किया। छात्र प्राचार्य कक्ष के मार्ग पर धरने पर बैठ गए और विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान शिक्षकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्रों ने मुख्य नियंता डॉ. अतुल सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा कि 2015 बैच के छात्र-छात्राओं का कोविड के चलते अंतिम साल निपट गया, उन्हें आंतरिक व बाह्य परीक्षा का अंतिम मौका मिले। कई छात्रों के अंक विवि को भेजे गए हैं, लेकिन परीक्षाफल जारी नहीं किया गया।
कॉलेज में कई कक्षाओं को आंतरिक परीक्षा का मौका दिया, लेकिन उनका भी परीक्षाफल अटका हुआ है। कहा कि विवि ने तिलक रोड पर कार्यालय खोला है, लेकिन कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं रहता। इससे छात्रों को श्रीनगर स्थित विवि परिसर की दौड़ लगानी पड़ रही है। कहा कि शिकायत के बावजूद विवि सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें