राजधानी में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की लेटलतीफी को लेकर आम आदमी पार्टी ने कौलागढ़ रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के साथ हंगामा किया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आरपी रतूड़ी ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी है, जिसका खामियाजा शहरियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसौदिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा, जिसकी जांच की जानी चाहिए। रविंद्र आनंद ने कहा कि 1600 करोड़ की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी परियोजना में 600 करोड़ कई योजनाओं पर खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन शहरियों को कोई लाभ नहीं मिल पाया है।
धरना प्रदर्शन में आप युवा शाखा अध्यक्ष नितिन जोशी, विपिन खन्ना, कमलेश रमन, सीमा कश्यप रेहाना, प्रवीण, सीपी सिंह, अब्दुल रहमान, गुलफाम मलिक, कासिम चौधरी, सुधा पटवाल, अशोक सेमवाल, डिंपल सिंह, विजयलक्ष्मी कोहली, सुदेश सैनी, नफीस बानो, नितिन नेगी, सुशांत थापा, जयप्रकाश राणा, जयप्रकाश सेमवाल, नासिर खान, प्रकाश शर्मा, गुरिंदर सिंह, महबूब, सुनील, सौरभ, दिनेश बिष्ट, आशीष भट्ट आदि शामिल थे।