फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात बज रहा था डीजे एसओ थे अंजान, हटाए गए

सार

राजपुर क्षेत्र में देर रात डीजे बज रहा था, मगर एसओ इससे अनजान रहकर थाने में बैठे थे।एसएसपी ने जब नजारा देखा तो एसओ से चार्ज छीन लिया।शनिवार देर रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर राजपुर क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर क्षेत्र में देर रात डीजे बज रहा था, मगर एसओ इससे अनजान रहकर थाने में बैठे थे। एसएसपी ने जब नजारा देखा तो एसओ से चार्ज छीन लिया। इसके अलावा एसएसपी ने 15 दरोगाओं के भी रुटीन ट्रांसफर किए। इनमें कई चौकी प्रभारी भी बदले गए।
विज्ञापन

शनिवार देर रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर राजपुर क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे। क्षेत्र के कुछ लोगों ने देर रात तक डीजे बजने की शिकायत की। एसएसपी को जब इस बात का पता चला तो वह खुद ही उस स्थान पर गए। एसओ से पता किया तो एसओ थाने में ड्यूटी बजा रहे थे। नाराज एसएसपी ने जरूरी स्पष्टीकरण लेकर सोमवार को एसओ राजपुर राकेश शाह को हटाकर एसएसआई डोईवाला बनाकर भेज दिया, जबकि डोईवाला एसएसआई रहे जितेंद्र चौहान को एसओ राजपुर बनाया गया है। इसके अलावा नवीन जुयाल को एसएसआई पटेलनगर से कोतवाली नगर, मोहन सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई पटेलनगर, एसएसआई रायपुर बलदीप सिंह को पटेलनगर, कोतवाली नगर से आशीष रावत को एसएसआई रायपुर।
पुलिस लाइन से पंकज महीपाल को चौकी प्रभारी आराघर, विवेक राठी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धारा, सुभाष जखमोला को चौकी प्रभारी धारा से कोतवाली नगर, दीनदयाल कोतवाली पटेलनगर से चौकी प्रभारी कुल्हाल, भरत सिंह रावत को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी धर्मावाला, रजनीश कुमार सैनी को चौकी प्रभारी धर्मावाला से कोतवाली नगर, ओमवीर सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सभावाला, जयवीर सिंह को चौकी प्रभारी सभावाला से डालनवाला, किशन देवरानी को कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बाजार (विकासनगर), दिनेश चमोली कोतवाली डोईवाला से कोतवाली पटेलनगर और साहिल वशिष्ठ को कोतवाली डालनवाला से कोतवाली डोईवाला ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें