ईसी रोड स्थित मकान के बाहर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप था कि मकान में प्रार्थनासभा की आड़ में धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए एक व्यक्ति को चौकी ले आई। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डालनवाला थाना क्षेत्र के ईसी रोड स्थित मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी। यहां पर कई लोगों को बुलाया गया था। काफी देर तक यहां एक धर्मगुरु ने प्रवचन दिए। इसके बाद वह सनातन धर्म के ऊपर टिप्पणी करने लगा। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया।
ये भी पढ़ें..Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत निकालेंगे भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा, पोस्टर किए जारी
इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने भी झगड़ना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि सूचना मिलने पर फोर्स को मौके पर भेजा गया। हंगामे को शांत कराने के बाद धर्मगुरु को चौकी लाया गया। एक व्यक्ति ने धर्मगुरु और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। मा.सि.रि.