उपनल कर्मियों के वेतन में 1500 रुपये बढ़ोत्तरी का शासनादेश जारी हो गया है। कर्मचारियों को अब वेतन में प्रतिमाह 1500 रुपये बढ़कर मिलेंगे। उपनल के सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
राज्य मंत्रिमंडल ने अप्रैल में हुई बैठक में उपनलकर्मियों के वेतन में 1500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण आनंदवर्द्धन ने इसका शासनादेश जारी कर दिया।
शासनादेश के अनुसार उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोत्तरी उनके खाते में आने वाले वेतन पर की गई है। इसके अलावा कर्मचारियों को पीएफ व अन्य लाभ के रूप में भी प्रतिमाह करीब 400 रुपये का फायदा होगा। इससे प्रतिमाह उन्हें कुल 1900 रुपये का फायदा होगा।