फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में यहां जाएंगे तो भूल जाएंगे मसूरी का कैम्पटी फॉल

Thu, 12 Apr 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार


 
विज्ञापन
tiger fall - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों की छुट्टियों में उत्तराखंड घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो याद रखिए कि सैरसपाटे के लिए यहां हिल क्विन मसूरी का सिर्फ कैम्फटी फॉल ही नहीं है। टाइगर फॉल के दीदार करेंगे तो कैम्फटी फॉल भूल जाएंगे।
विज्ञापन


बना लें प्रोग्राम
इस दिलकश और रोमांचक पर्यटक स्थल तक पहुंचने के लिए प्रोग्राम में बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। मसूरी घूमने आएंगे तो उसके साथ एक दिन टाइगर फॉल के लिए भी रख दें।

ऐसे पहुंच जाएंगे
टाइगर फॉल तक पहुंचने के लिए चकराता जाना होगा। देवदार और बांझ के घने जंगलों से घिरे इस अनूठे स्थल तक जाने के लिए देहरादून से करीब ९८ किमी की यात्रा पूरी करनी होगी। यहां से करीब २० किमी आगे जाने के बाद पांच किमी का पैदल रोमांचकारी ट्रैक करने के बाद टाइगर फॉल तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


देश का सबसे ऊंचा डायरेक्ट फॉल
यहां पहुंचकर आप ऐसे झरने का दीदार करेंगे जो देश के सबसे ऊंचे सीधे गिरने वाले झरने के तौर पर शामिल है। करीब ३१२ फीट की ऊंचाई के इस झरने का अपना ही आनंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें