फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी अकाउंट बनाकर अपलोड किए अश्लील फोटो, एड किया मां का नंबर

Sun, 30 Jul 2023 04:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की है। गत 21 जुलाई को उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट चेक किया था।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम अकांउंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने एक युवती का फर्जी इंस्टाग्राम अकांउंट बनाकर उसमें अश्लील सामग्री अपलोड कर दी। अपने फोटो और अश्लील वीडियो को देखकर युवती हैरान रह गई और उसने यह बात अपनी मां को बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: एक सितंबर से प्रदेश के 10 जिलों में होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
 

एसओ कुंदन राम ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की है। गत 21 जुलाई को उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट चेक किया था। उसने जो अकाउंट देखा वह उसी के नाम से बना हुआ था। इस पर फोटो भी युवती का ही लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर एक्सेस किया तो देखा कि उसमें कई वीडियो और फोटो को अश्लील बनाकर अपलोड किया हुआ है। इस अकाउंट में युवती की मां का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें