II
डीआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित स्फूर्ति खेल महोत्सव का हुआ समापन
I
Iडीआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय स्फूर्ति खेल महोत्सव का समापन हो गया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में यूपीईएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जबकि डीआईटी की टीम दूसरे स्थान पर रही। इससे पहले विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया।
I
I
I
Iइसके बाद एथलीट निकिता सिंह ने मशाल का नेतृत्व किया। विवि के कुलपति प्रो. जी रघुराम की अध्यक्षता में आयोजित स्फूर्ति में छह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की टीम ने खिताब जीता। क्रिकेट में यूपीईएस विजयी हुआ। वॉलीबाल में मदरहुड यूनिवर्सिटी की टीम ने ताज जीता। वहीं, बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में डीएवी चैंपियन बनी। टेबल टेनिस में यूपीईएस जीती। बालक वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में एमईआईटी मेरठ ने डीआईटी यूनिवर्सिटी को हराया। बास्केटबाल में शिवाजी डीयू ने जीत दर्ज की। बालक बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएवी ने जीत हासिल की। बालिका बैडमिंटन में यूपीईएस ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। समारोह के अंत में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर युवा विकास और खेल के संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, विवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ. नवीन सिंघल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राकेश मोहन, डॉ. पीएस शर्मा, डॉ. मनीषा दुसेजा, डॉ. सौरभ मिश्रा, डॉ. पीएस शर्मा आदि मौजूद रहे।I