फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुंबई रॉकर्स ने जीता बेसबाल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIउत्तराखंड बेसबॉल संघ की ओर से आयोजित ऑल इंडिया क्लब बेसबाल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मुंबई रॉकर्स व सिटी हॉक क्लब चंडीगढ़ के बीच खेला गया। रविवार को खेले गए इस मैच में मुंबई रॉकर्स ने शानदार जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।पवेलियन ग्राउंड में खेले गए पांच पारी के मुकाबले की पहली पारी में मुंबई रॉकर्स ने चार रन बनाए। जबकि सिटी हॉक क्लब चंडीगढ़ कोई भी स्कोर नहीं बना पाई। दूसरी पारी में मुंबई रॉकर्स की ओर से पांच रन बनाए गए। वहीं, सिटी हॉक अपना खाता खोलने में नाकाम रही। तीसरी और चौथी पारी में मुंबई रॉकर्स व सिटी हॉकी की ओर से भी कोई स्कोर नहीं किया गया। पांचवी और आखिरी पारी में चंडीगढ़ बिना स्कोर किए पवेलियन लौट गए। इस प्रकार मुंबई ने फाइनल मुकाबला नौ रन से जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी और एक लाख रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार और ट्रॉफी दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, विमल हरनाल, सतीश आनंद, संजीव डोभाल, गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें