सेलाकुई। सेलाकुई के राजावाला स्थित कार्यालय में सेवा भारती जिले की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र रमोला और संचालन आशुतोष चौहान ने किया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया कि आगामी पांच सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में जिले की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष निकिता जैन, किशोरी विकास कार्यक्रम की हरबर्टपुर नगर अध्यक्ष केशपाल सैनी, सहसपुर खंड अध्यक्ष सरिता भंडारी तथा नगर उपाध्यक्ष उमेश सुंदरियाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।