फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीएल ने जीता टी-ट्वेंटी का खिताब

विज्ञापन
सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता यूपीसीएल की टीम
विज्ञापन
सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. (यूपीसीएल) ने अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में यूपीसीएल ने महानिदेशालय स्वास्थ्य की टीम को 70 रनों से शिकस्त दी। यूपीसीएल की तरफ से किरन सिंह ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में यूपीसीएल ने पहले बल्लेबाजी की। जिसमें सबसे पहले शेखर पाठक 5, संजय जोशी 3 रन पर आउट हुए। इसके बाद किरन सिंह और देवेंद्र अधिकारी ने टीम को संभाला और 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। देवेंद्र 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद किरन सिंह ने अक्षय कुमार सिंह के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। किरन 57 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा वैभव प्रताप सिंह ने 5, उमेश चौहान ने शून्य व गौरव 15 रन (नाबाद) बनाए। पूरी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। डीजी हेल्थ से जगजीत रमोला, विकास रावत और अनिल नेगी ने 1-1 विकेट लिए।
यूपीसीएल के गेंदबाजों के सामने टेके घुटने
163 रनों के विशाल लक्ष्य का सामना करने उतरी डीजी हेल्थ के बल्लेबाजों को यूपीसीएल के गेंदबाजों ने बैकफुट पर धकेले रखा। पूरी टीम महज 92 रनों पर सिमटी। संजय जोशी और मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। संजय ने 3, मुकेश ने 2 विकेट लिए। वैभव प्रताप सिंह, राहुल सिंह, सुनील उनियाल ने 1-1 विकेट लिया। विनोद पंवार 5, मनीष गुरुंग 10, अमित घई 9, सचिन रमोला 15, जगजीत रमोला 11, विकास रावत 3, संतोष 1, अमृत पोखरियाल शून्य, अनिल नेगी 1 रन पर पवेलियन लौटे। इस अवसर पर सचिवालय क्रिकेट क्लब के पूर्व अध्यक्ष संतोष बडोनी, प्रदीप पपने, नरेंद्र रतूड़ी, जीतमणि पैन्यूली, सुनील लखेड़ा, प्रमोद आर्य, मयंक अग्रवाल, ललित जोशी, गिरधर सिंह भाकुनी, डॉ. आरके सिंह, धीरज खरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिताब और विजेता
मैन ऑफ द मैच - किरन सिंह
बेस्ट बेट्समैन - योगेंद्र चौहान
बेस्ट बॉलर - जगजीत रमोला
बेस्ट विकेटकीपर - सचिन रमोला
बेस्ट फील्डर - राकेश महर
मैन ऑफ द सीरीज - प्रकाश बिष्ट
फेयर प्लेयर - सचिवालय लॉयंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें