फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिला सशक्तीकरण को दिया जाए बढ़ावा’

विज्ञापन
चकराता स्थित डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं संग शामि? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को चकराता स्थित श्री गुलाब सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज में ‘जानकारी से जन आंदोलन कार्यक्रम’ के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक छटा बिखेरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और ब्लॉक प्रमुख निधि राणा ने किया। मधु चौहान ने महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आंदोलन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा बेटियां शिक्षित होंगी तो समाज खुद शिक्षित होगा। मां ही बच्चे की प्राथमिक पाठशाला होती है। ऐसे में महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। कहा आज समाज में बेटी और बेटों के बीच कोई फर्क नहीं रह गया है। बेटियां भी वे काम कर सकती हैं जो बेटे करते हैं। उन्होंने पोषण अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की।
सीडीपीओ नीतू फुलेरा ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, डायरिया प्रबंधन, एनीमिया प्रबंधन, सुनहरे हजार दिन, हैंड वाश, पौष्टिक पोषण मेला, अन्नप्राशन, गोद भराई, गर्भवती महिला को देय राशन, घर वितरण योजना आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख विजय पाल सिंह, कनिष्ठ प्रमुख शमशेर सिंह, कैंट सभासद कमल रावत, सहायक खंड विकस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी, राजेश तोमर, दिनेश चांदना, नरेश रावत, तोषी मलासी, आशा, रुचिका, मीरा राठौड़, दिनशा चौहान, प्रतिमा राणा, अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें