फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन अफसरों को एक दिन भी कार फ्री डे मंजूर नहीं

Sun, 24 Jan 2016 01:54 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीसीएल में अफसरों ने कार फ्री डे का पालन नहीं किया। यहां अफसरों ने एमडी के आदेशों की धज्जियां उड़ा दी।
विज्ञापन


कारपोरेट सोशल दायित्व और वातावरण संरक्षण के तहत उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एमडी ने मुख्यालय (ऊर्जा भवन) में तैनात हर ऊर्जा कर्मचारी को शनिवार के दिन पैदल दफ्तर पहुंचने की शुरूआत कराई थी।

कुछ दिन तो ठीक रहा, लेकिन अब स्थिति पुराने ढर्रे पर आ गई है। मुख्यालय में कार का प्रवेश बंद है, सो कर्मचारी गेट तक कार में आते हैं फिर गेट से पहले उतर कर अंदर पैदल जाकर कार फ्री डे के स्लोगन को सार्थक बना रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को दफ्तर खुलने के वक्त अमर उजाला ने जायजा लिया तो एमडी के अभियान की पोल अफसर ही खोलते दिखे। हालांकि यह संयोग रहा कि एमडी और वरिष्ठ अधिकारी हरिद्वार में बैठक के लिए गए थे, जिससे कुछ अधिकारी ही मुख्यालय में मिले।

यूं रहा ऊर्जा भवन का नजारा
सुबह 10:30 बजे
एमडी एसएस यादव समेत तमाम अफसरों के हरिद्वार मीटिंग में जाने से निगम मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा है। गेट पर जरूर कुछ सुरक्षाकर्मी पहरा दे रहे हैं।

सुबह 10: 45 बजे
टैक्सी और प्राइवेट नंबर की कुछ कार ऊर्जा भवन के गेट के बाहर सड़क किनारे पार्क की गई हैं। ये ज्यादातर यूपीसीएल अफसरों की हैं। कुछेक ड्राइवरों ने बताया कि साहब समीप स्थित बल्लीवाला चौक पर उतर गए हैं। मीडिया से हैं, पता लगने पर साहब का नाम बताने से इनकार कर दिया।

सुबह 11: 00 बजे
अधिशासी अभियंता आईटी विशाल राणा ने कार मेन गेट से कुछ दूरी पर किनारे खड़ी की और सीधे ऊर्जा भवन में चले गए। द्वितीय कार्यशाला खंड के अधिशासी अभियंता अंकित जैन भी कार से पहुंचे। सिक्योरिटी इंचार्ज ने कार फ्री डे होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यालय के बाहर तैनात हैं, इसलिए उन पर यह नियम लागू नहीं होता।

सुबह 11: 15 बजे
मीडिया वाले आए हैं, पता लगने पर यूपीसीएल के नंबर की कुछ कार बल्लीवाला चौक और वसंत विहार की तरफ से मुड़ने लगी। कुछ अफसरों को ड्राइवर ने पिछले गेट पर छोड़कर कार वहां से वापस दौड़ा दी।
विज्ञापन


मुख्यालय पर कार्यरत सभी कार्मिकों को शनिवार कार्यालय में आने के लिए निजी या सरकारी कार का इस्तेमाल न करने के निर्देश हैं। आज ज्यादातर अफसर हरिद्वार बैठक में थे। अगले शनिवार को मैं खुद इस पर नजर रखूंगा। कार से आने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
- एसएस यादव, एमडी यूपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें