फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जनजातीय गौरव दिवस पर यूपीसीएल ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर यूपीसीएल ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का राज्यभर में सफलतापूर्वक आयोजन किया।
यूपीसीएल का यह अभियान जनजातीय समुदायों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सुरक्षा उपायों, ऊर्जा संरक्षण एवं डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक करना और सक्षम बनाने पर केंद्रित रहा। राज्य के सभी जोन एवं फील्ड कार्यालयों में विशेष शिविरों, सूचना-सत्रों एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में यूपीसीएल के तकनीकी एवं क्षेत्रीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को सुरक्षित विद्युत उपयोग, ऊर्जा दक्षता तकनीकों, बिल भुगतान के डिजिटल माध्यम, नई कनेक्शन प्रक्रिया, ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम, पावर सप्लाई की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की। साथ ही ट्रांसफार्मर सुरक्षा, घरेलू वायरिंग सुरक्षा, ओवरलोडिंग से बचाव तथा इलेक्ट्रिकल हाजर्ड प्रिवेंशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता बढ़ाई गई। प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के नेतृत्व में इनकी मॉनिटरिंग की गई और समन्वय निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने किया। मुख्य अभियंता गढ़वाल बीएमएस परमान ने फील्ड अधिकारियों, नोडल अधिकारियों से समन्वय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें