फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूपीसीएल इंजीनियरों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- निगम प्रबंधन पर पदोन्नति न करने का आरोप
विज्ञापन


- कहा, जल्द पदोन्नति न की तो करेंगे क्रमिक अनशन
अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के फैसले के तहत शुक्रवार को सभी इंजीनियरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया और वर्क टू रूल किया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिशासी अभियंताओं के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने तक एवं अन्य मांगों जैसे नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के प्रारंभिक वेतन वृद्धि व स्थायीकरण, टैरिफ की सुविधा, सहायक अभियंताओं का कोटा 58.33 प्रतिशत करने पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक यह आंदोलनात्मक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतिम वरिष्ठता सूची पर किसी प्रकार का कोई स्थगन आदेश नहीं है। जानबूझकर पदोन्नति नहीं की जा रही है, जिससे सीधी भर्ती के सहायक अभियंता अपनी प्रथम पदोन्नति से 16 वर्षों से वंचित हैं, जबकि लगभग 40 पद रिक्त हैं। कहा, एसोसिएशन हमेशा से ही वार्ता कर मुद्दों के निराकरण की पक्षधर रही है। इस गंभीर मुद्दे पर भी कई वर्षों से वार्ता की जा रही है, लेकिन इतने वर्षों के धैर्य के उपरांत भी पदोन्नति नहीं की जा रही है। जिससे एसोसिएशन के सदस्यों को आंदोलनात्मक कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने यह भी चेताया कि यदि शीघ्र पदोन्नति नहीं की जाती तो नोटिस के अनुसार समस्त सदस्यों को दिनांक तीन नवंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसके लिए प्रबंधन पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें