फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्यपाल ने दी ईगास-बग्वाल की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व ईगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि देवभूमि की लोकसंस्कृति, कला और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं।
विज्ञापन

यह पर्व हमारी सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकपर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की समृद्ध लोक परंपराओं और स्थानीय त्योहारों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से देश की मूल संस्कृति और स्थानीय परंपराओं के संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयास, समाज में अपनी जड़ों के प्रति गर्व और आत्मीय जुड़ाव की भावना को और सुदृढ़ कर रहे हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि वे अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को सहेजने तथा अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें