फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूपीसीएल बिजली बिल गबन की जांच रिपोर्ट का फिर होगा परीक्षण, अब निदेशक स्तर पर गई फाइल

Sat, 10 Dec 2022 10:48 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एमडी अनिल कुमार का कहना है कि यूपीसीएल के गदरपुर सब डिवीजन में 13 लाख रुपये से ऊपर गबन के जांच रिपोर्ट के कुछ तथ्यों के परीक्षण को फाइल दोबारा निदेशक स्तर पर भेजी गई है। उच्च स्तर पर जांच हुई तो पता चला कि उपभोक्ताओं ने बिल का जो पैसा जमा कराया, वह यूपीसीएल के खातों में जमा नहीं हुआ था। मामले में कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीसीएल के गदरपुर सब डिवीजन में 13 लाख रुपये से ऊपर गबन के मामले की जांच रिपोर्ट का फिर से परीक्षण होगा। एमडी ने विधि विभाग से फाइल आने के बाद अब निदेशक स्तर पर भेज दी है। अगस्त माह में गदरपुर सब डिवीजन में गबन का मामला सामने आया था। यहां यूपीसीएल के लेखाधिकारी ने जांच में पाया था कि एक साल में जो भी बिल की राशि जमा हुई, वह कम है।

विज्ञापन


उच्च स्तर पर जांच हुई तो पता चला कि उपभोक्ताओं ने बिल का जो पैसा जमा कराया, वह यूपीसीएल के खातों में जमा नहीं हुआ था। मामले में कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद ईई गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार केे सस्पेंड किया गया था।

ये भी पढ़ें...IMA POP 2022: सेना को आज मिले 314 युवा अफसर, 11 देशों के 30 कैडेट्स भी अपने देश की सेनाओं का बने हिस्सा

यूपीसीएल के एमडी ने जांच बैठाई थी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद विधि विभाग को भेजी गई है। अब एमडी अनिल कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट के कुछ तथ्यों के परीक्षण को फाइल दोबारा निदेशक स्तर पर भेजी गई है। इसका परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें