फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख तक का केसीसी बनवाने पर नहीं लगेगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। तीन लाख रुपये तक का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने पर कोई भी प्रोसेसिंग या अन्य शुल्क नहीं देना होगा। पीएम किसान योजना के लाभार्थी सभी किसान केसीसी के पात्र माने जाएंगे। इसके लिए बैंकों को एक निश्चित समयसीमा 14 दिन की दी गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में दी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में करीब 52 हजार किसान हैं। इनमें से लगभग 49 हजार किसानों को ही पीएम किसान योजना का लाभ मिल सका है। ऐसे में अब अधिकारियों और बैंकों को इस योजना से वंचित रहे किसानों की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। इस कारण का पता लगाया जा सके उन्हें क्यों इसका लाभ क्यों नहीं मिल पाया है? जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पीएम किसान योजना के लाभान्वित हुए सभी किसानों को केसीसी का लाभ दिया जाएगा।
तीन लाख रुपये तक का केसीसी बनवाने पर अभी तक प्रोसेसिंग, डॉक्यूमेंटेशन, इंस्पेक्शन, लेजर फोलियो चार्ज लिया जाता था। अब ये शुल्क नहीं लिए जाएंगे। इसके लिए बैंक अब 14 दिन से ज्यादा समय नहीं ले सकते हैं। केसीसी बनाने के लिए बैंकों की ओर से शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सिर्फ एक ही फार्म भरना होगा
केसीसी बनवाने के लिए किसानों को अब ज्यादा फार्म नहीं भरने होंगे। इसके लिए अब केवल एक ही फार्म पर किसान को हस्ताक्षर करने होंगे। इसके साथ में खसरा, खतौनी आदि संलग्न करनी होगी। बैंकों में अब सिंगल विंडो सिस्टम के तहत काम किया जाएगा।
मत्स्य और पशुपालन वालों को भी मिलेगा लाभ
अब पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को भी केसीसी का लाभ मिलेगा। जो किसान पहले से केसीसी धारक हैं और ये गतिविधियां करते हैं तो वे अपने टर्नओवर के हिसाब से केसीसी की लिमिट बढ़वा सकते हैं। इसके लिए सभी विभागों को जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें