फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 दिन से लापता बाबा मोहन दास की तलाश में जुटी यूपी एसटीएफ 

Sat, 28 Oct 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
महंत मोहन दास - फोटो : file photo
विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा, बड़ा उदासीन के महंत मोहन दास की तलाश में अब उत्तर प्रदेश एसटीएफ भी जुट गई है। 43 दिन से लापता बाबा के बारे में उत्तराखंड एसटीएफ कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने यह दावा तो कर दिया कि महंत अपनी मर्जी से गए हैं, मगर वह हैं कहां हैं, इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं जुटा सकी है। सूत्रों की मानें तो साइबर की नई तक नीक पुलिस की राह में बड़ी बाधा बन गई है।

हरिद्वार से ट्रेन से मुंबई जाते समय बाबा मोहन दास 15 सितंबर को गायब हो गए थे। उनकी गुमशुदगी से संत समाज नाराज हुआ तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके बीच जाकर बाबा की बरामदगी के लिए स्पेशल टीम बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


हरिद्वार पुलिस के साथ एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को लगाया गया था। बाबा मोहनदास को गायब हुए 43 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस आज भी वहीं खड़ी है, जहां पहले दिन थी।

एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार पहले ही कह चुके हैं कि बाबा मोहन दास अपनी इच्छा से गए हैं। लिहाजा उन्हें ढूंढने में दिक्कत आ रही है। एसटीएफ और पुलिस के प्रयासों में कोई कमी नहीं है। इसी बीच बाबा मोहन दास की तलाश में यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स को भी लगा दिया गया है। एडीजी अशोक कुमार के मुताबिक, यूपी एसटीएफ ने काम शुरू कर दिया है। वह खुद यूपी के अधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें