फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की बसें लगा रहीं उत्तराखंड को चूना

Thu, 27 Feb 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
निश्चित शेड्यूल से अधिक दौड़ रही यूपी रोडवेज की बसें उत्तराखंड परिवहन निगम को चूना लगा रही हैं। यूपी के अलग-अलग डिपो से संचालित 500 से अधिक बसें प्रतिदिन रुड़की पहुंचती हैं, जबकि नियमानुसार यूपी की 280 बसें रुड़की आ सकती हैं।
विज्ञापन


यही नहीं बाहरी डिपो के बस संचालकों द्वारा रुड़की डिपो को पार्किंग शुल्क भी अदा नहीं किया जाता है।

चल रही हैं शेड्यूल से अधिक बसें
उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ अनुबंध में यूपी रोडवेज की 280 बसें डिपो से संचालित हो सकती हैं। जबकि यूपी के आगरा, लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, खतौली, सोहराबगेट, खुर्जा, हापुड़, बुलंदशहर, गढ़मुक्तेश्वर, बड़ौत, लोनी, साहिबाबाद, अलीगढ़, इटावा, बुलंदशहर, एटा और दिल्ली समेत अन्य डिपो की 500 से अधिक बसें उत्तराखंड में दौड़ रही हैं।

पढ़ें,कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद

साथ ही हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व राजस्थान राज्यों की भी 60 से अधिक बसें आ रही हैं। बसें बस अड्डे के बाहर से सवारियां ढोती हैं। जिससे डिपो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका है कहना
शेड्यूल से अधिक आ रही बसों को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। इस संबंध में यूपी रोडवेज के अधिकारियों को भी पत्र लिखा जाएगा।
-सुरेश चौहान, सहायक महाप्रबंधक, रुड़की डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें