फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Thu, 27 Feb 2014 11:00 PM IST
अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बाइक और मैक्स जीप में हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। दुर्घटनास्थल पर हेलमेट काफी दूर छिटका मिला। दूसरे युवक के गंभीर घायल होने पर यह भी पता नहीं चल पाया कि बाइक कौन चला रहा था।
विज्ञापन


दून हरिद्वार मार्ग पर हुआ हादसा
बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो युवक दून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। हाईवे पर माजरीग्रांट लालतप्पड़ के समीप बाइक एक वाहन को तेजी से ओवरटेक कर रही थी। उसी समय बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक मैक्स जीप से जा टकराई।

पढ़ें, सेना में बंपर नौकरी, 4 मार्च से भर्ती रैली शुरू

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने की मृतक की शिनाख्त
लालतप्पड़ चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने मृतक की शिनाख्त प्रशांत बहुगुणा (24) पुत्र प्रकाश चंद निवासी बीएचईएल, सुभाष नगर, रानीपुर, हरिद्वार के रूप में कराई।

पढ़ें, ग्रामीणों ने जीप के पार्ट्स खोेलकर पहुंचा दिया पहाड़ पर

घायल युवक सुशील कुमार (24) पुत्र चंद्र राय निवासी शिवालिक नगर, हरिद्वार का रहने वाला है। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मैक्स जीप चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें