फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से रिलीव हुए अफसरों ने दी ज्वॉइनिंग

Tue, 04 Oct 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ऑफिस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
यूपी से उत्तराखंड को रिलीव किए गए 12 अफसरों में से दो ने सोमवार को सचिवालय आकर ज्वॉइनिंग की औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। इनमें बाल मयंक मिश्रा और कैप्टन आलोक शेखर शामिल हैं।
विज्ञापन


अभी इन दोनों अधिकारियों को तैनाती नहीं दी गई है। कार्मिक विभाग के मुताबिक इसी सप्ताह शेष सभी अफसरों के यहां आने की पूरी संभावना है। उत्तराखंड के गठन के बाद से ही कानूनी पेचीदिगियों का सहारा लेकर यहां आने से बचते रहे अफसरों को आखिरकार हाईकोर्ट के आदेश पर बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन ने रिलीव कर दिया है।

कार्य मुक्ति आदेश जारी होने के बाद से इनके यहां आने की चर्चाएं हो रही थीं। इस कड़ी में सोमवार को बाल मयंक मिश्रा और कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने सचिवालय स्थित कार्मिक विभाग में ज्वाइनिंग की औपचारिकताएं पूरी की।
विज्ञापन


बाल मयंक मिश्रा वर्तमान में यूपी के आगरा में अपर जिलाधिकारी, प्रोटोकॉल और कैप्टन आलोक शेखर तिवारी मेरठ में समाज कल्याण विभाग के अपर निदेशक का कामकाज संभाल रहे थे।

दोनों ही अफसरों को फिलहाल कहीं तैनाती नहीं मिली है। माना जा रहा है कि अन्य दस अफसर भी इसी सप्ताह आ जाएंगे। सभी के आने के बाद तैनाती की तैयारी होगी।

खबर है कि शुरुआत में इन्हें सचिवालय में कामकाज दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड के मौजूदा पीसीएस ने इनके आने की आहट भर से ही अपने तबादलों की सूची फाइनल करवा ली। वरना कई जगह यूपी से आने वाले कई अफसरों के जिलों में सीडीओ बनने की भारी उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें