फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: शहजाद बने शंकर, रजिया बनी सावित्री, एक ही परिवार के पांच लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, जनेऊ धारण किया

Wed, 22 Apr 2026 01:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

यूपी के मोहम्मद शहजाद अब शंकर और रजिया सावित्री के नाम से पहचानी जाएगी। यूपी के एक ही परिवार के पांच लोगों ने सनातन धर्म अपनाया है। गंगा में स्नान कर जनेऊं धारण किए।

विज्ञापन
हरिद्वार - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी हरिद्वार में एक मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया। उत्तर प्रदेश के इस मुस्लिम परिवार के मुखिया मोहम्मद शहजाद अब शंकर बन गए हैं और उनकी पत्नी रजिया से सावित्री। उनके समेत परिवार के पांच सदस्यों ने गंगा स्नान कर जनेऊ पहने। संत समाज की ओर से हिंदू बनने पर परिवार का स्वागत किया गया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के निवासी मोहम्मद शहजाद ने मंगलवार को अपने परिवार सहित स्वेच्छा से सनातन धर्म को अंगीकार किया। यह कार्यक्रम चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड क्षेत्र में संपन्न हुआ। पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे परिवार को गंगाजल से स्नान के बाद यज्ञ कर शुद्धि प्रक्रिया संपन्न हुई।

विज्ञापन


फिर यज्ञोपवीत के बाद नामकरण संस्कार किया गया। जिसमें मोहम्मद शहजाद का नाम शंकर, पत्नी रजिया का नाम सावित्री, ज्येष्ठ पुत्री का नाम रुक्मणी, कनिष्ठ पुत्री का नाम दीक्षा और पुत्र का नाम रुद्र रखा गया। उन्होंने सनातन जीवन मूल्यों को पूरी तरह अपनाने का संकल्प लिया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

यह प्रक्रिया गौरी शंकर मंदिर गौशाला परिसर में संत राम विशाल दास महाराज के सान्निध्य, अरुण कृष्ण महाराज के मार्गदर्शन में आचार्य कुलदीप विद्यार्थी व अनुज शास्त्री ने संपन्न कराई। इस मौके पर अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के संरक्षक बाबा हठयोगी, अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी, श्रीकृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अरुण कृष्ण, आचार्य कुलदीप विद्यार्थी, अनुज शास्त्री, रोहित प्रधान, कुंवर रसिक चौहान, राकेश उत्तराखंडी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें