आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले नौतनवां विधायक अमनमणि 11 लोगों के साथ देहरादून से ऋषिकेश, मुनिकीरेती, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग होते हुए कर्णप्रयाग तक पहुंच गए थे। जहां उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया। आखिर इस बीच उनके वाहनों की चेकिंग क्यों नहीं हुई।
यूपी के विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके साथ अन्य 11 लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे की जांच नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। तीन वाहनों में नौ लोगों के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ जाने के लिए पास जारी हुआ था। लेकिन वाहनों में 12 लोग सवार मिले हैं। नियमों के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच के लिए शासन स्तर से अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी टिहरी