फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी, जेपी नड्डा से की मुलाकात

Fri, 04 Mar 2022 09:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते दो दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे, जिसे लेकर कई सियासी कयास लगाए जा रहे थे। उनके साथ उत्तराखंड के अन्य भाजपा नेता भी दिल्ली गए थे। 
विज्ञापन
pushkar singh dhami, narendra modi - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने के लिए नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह लखनऊ से वाराणासी के लिए रवाना होंगे। वाराणासी में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रोड शो होना था। इस रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ मुख्यमंत्री धामी भी मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से नई दिल्ली में थे। उनके दिल्ली में डेरा जमाने को लेकर सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गरमा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें