हिमालय से निकलने वाली पवित्र नदियां जहां लोक कल्याण का काम करती हैं वहीं यह भूभाग को उर्वरा शक्ति प्रदान करती हैं। इससे उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश मिलकर समूचे देश के लिए खाद्यान्न की पैदावर कर सकते हैं। कहा कि ऋषिकेश, हरिद्वार से लेकर गंगा सागर तक मां गंगा की निर्मलता के कारण ही धाम बने हैं।
योगी आदित्यनाथ ने भारत माता मंदिर हरिद्वार के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज को मरणोपंरात डॉ. स्वामीराम मानवता पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने ग्रहण किया। पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र और पांच लाख की धनराशि दी गई।
साथ ही स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय समेत राज्य के 2158 निर्धन और मेधावी छात्र-छात्राओं को 13 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कुलपति डॉ. विजय धस्माना और महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी को प्रयागराज कुंभ-2019 पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।
मूलत: सीतापुर उत्तरप्रदेश के निवासी स्वामी सत्यमित्रानंद ने बाल्यकाल में ही संयास ले लिया था। उनके पिता शिव शंकर पांडेय राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे। स्वामी जी ने 1973 में हरिद्वार में भारत माता मंदिर की स्थापना की।
इसके अलावा 65 से अधिक देशों का भ्रमण किया। 26 वर्ष की आयु में ज्योतिर्मठ भानपुरा पीठ पर जगदगुरु शंकराचार्य पद पर उन्हें प्रतिष्ठित किया गया। नौ वर्षों तक धर्म और मानव सेवा की। 2015 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार मिला। 87 वर्ष की आयु में 25 जून 2019 को उन्होंने शरीर त्याग दिया।
इस दौरान बेस्ट टीचर डॉ. दीपशिखा, बेस्ट क्लीनिशियन डॉ. सागर मोदी, बेस्ट पैरा-क्लीनिकल इम्प्लॉई अवॉर्ड मनीष कुमार, डिन्नी पॉल, अमित चमोली, गजेंद्र सिंह नेगी, प्रवीण सिंह रावत, बेस्ट नॉन क्लीनिकल इम्प्लॉई अवार्ड राजेश चमोली, अनूप कुमार शाही, उमराव सिंह रावत, महेश सिरोही, देवपाल सिंह सिंधवाल, सूरत सिंह रावत, सुनील कुमार सिंह, गुरमीत सिंह, सीताराम, धर्मपाल, सुभाष कुमार, बेस्ट आरडीआई इम्प्लॉई अवार्ड लीला उनियाल, स्पेशल अवार्ड एमएम माथवान के अलावा कर्मचारी आनंद सोलंकी, अमीचंद, अशोक और सत्यप्रकाश को बेस्ट इम्प्लॉई अवॉर्ड सम्मानित किया गया।