फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गांव में योगी का पहाड़ी अंदाज: गढ़वाली भाषा में दिया ग्रामीणों को निमंत्रण, बोले- 'सब भात खैकन जरूर जाईं'

Fri, 08 May 2026 09:14 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)

सार

मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पारंपरिक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहाड़ी अंदाज दिखा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे तो माहौल पूरी तरह आत्मीयता और अपनत्व से भर उठा। धार्मिक अनुष्ठान और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बेहद सहज अंदाज में मुलाकात की।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पारंपरिक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहाड़ी अंदाज दिखा। उन्होंने ग्रामीणों से गढ़वाली बोली में कहा “सब भात खैकन जरूर जाईं (सब लोग भोजन करके जरूर जाना)।

Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे के बाद लौटे योगी आदित्यनाथ, लिया मां का आशीर्वाद, भावुक हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी मातृभाषा में सीएम योगी की यह बात सुनकर ग्रामीण भावुक हो उठे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और पुराने परिचितों से आत्मीय संवाद किया। गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें