फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से खेलेंगे यूपी के कप्तान आर्यन

विज्ञापन
आर्यन शर्मा
विज्ञापन
देहरादून। उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम के कप्तान आर्यन शर्मा उत्तराखंड की सीनियर टीम का हिस्सा बन सकते हैं। यूपी जैसे बड़े राज्य की कप्तानी छोड़ने और उत्तराखंड वापसी के बदले में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड आर्यन को सीधे सीनियर टीम में एंट्री देने को तैयार हो गया है।
विज्ञापन

बसंत विहार, देहरादून निवासी आर्यन शर्मा पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम के कप्तान हैं। बल्लेबाज आर्यन इससे पहले यूपी अंडर-16 और सेंट्रल जोन अंडर-16 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। आर्यन का परिवार बसंत विहार क्षेत्र में रहता है। आर्यन केपिता प्रमोद शर्मा ऑयल सेक्टर में नौकरी करते हैं। मां सुषमा शर्मा ने शुरुआत से ही आर्यन के खेल की जिम्मेदारी संभाली है। आर्यन की पढ़ाई बसंत विहार स्थित एशियन स्कूल से हुई है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सह सचिव महिम वर्मा ने बताया कि आर्यन शर्मा बेहतरीन युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने उत्तराखंड सीनियर टीम का हिस्सा बनने पर सहमति दी है। लंबे समय से वह यूपी और नॉर्थ जोन की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में अगर वह टीम का हिस्सा बनेंगे तो इससे राज्य क्रिकेट को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

आर्यन की मां सुषमा शर्मा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। वह पिछले कुछ समय से अपनी बेटी के साथ हैं।
तन्मय श्रीवास्तव की एनओसी का इंतजार
वर्ष 2008 में मलेशिया में खेले गए अंडर-19 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे तन्मय श्रीवास्तव भी उत्तराखंड की टीम से खेल सकते हैं। उन्होंने टीम से जुड़ने को अपनी सहमति दी है। सीएयू अब कानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी तन्मय की एनओसी का इंतजार कर रहा है। इससे पहले उन्मुक्त चंद और राहिल शाह बतौर प्रोफेशनल प्लेयर टीम से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें