अगले सत्र 2020-21 से एसाइनमेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाई जाएगी। यह ऑनलाइन परीक्षा के रूप में एक प्रयोग होगा। कुलपति ने कहा कि प्रत्येक छात्र को एक लॉगिन पासवर्ड दिया जाएगा। प्रत्येक विषय के लिए विवि के विषय शिक्षकों को समन्वयक नियुक्त किया जाएगा। छात्रों को विषयवार दिन एवं समय आंवटित किया जाएगा।
उन्हें विवि की ओर से लॉगिन व पासवर्ड दिया जाएगा। छात्र अपने आवंटित तिथि एवं समय पर अपनी लॉगिन में जाकर अपने प्रश्नपत्रों के प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन देकर उन्हें सबमिट कर देगा। एसाइनमेंट में ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। किसी एक सही विकल्प का चयन कर ऑनलाइन जमा करना होगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के शुरू होने पर छात्रों को एसाइनमेंट के लिए और जमा करने के लिए अध्ययन केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही एसाइनमेंट के अंक प्रश्नों के उत्तर देते ही ऑनलाइन अपडेट हो जाएंगे। इसमें समय भी बचेगा और शत प्रतिशत पारदर्शिता भी आएगी।
परीक्षा समिति द्वारा यह तय गया कि यदि लॉकडॉउन खुल गया और सारी व्यवस्थाएं सही रहीं तो परीक्षाएं समय पर पूरी करा दी जाएंगी। अन्यथा सभी डिग्री प्रोग्रामों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ही इस समय कराई जाएंगी। बाकी प्रथम द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शीतकालीन परीक्षाओं के साथ संपन्न करवाई जाएंगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
परीक्षा नियंत्रक प्रो. पी.डी. पंत, कुलसचिव भरत सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. एचपी शुक्ल, प्रो. आरसी मिश्र, प्रो. गिरिजा पांडेय, प्रो. दुर्गेश पंत, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. गगन सिंह, उपकुलसचिव विमल मिश्र आदि उपस्थित रहे।