अध्यक्षता कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की। इस मौके पर वाह्य सदस्य के रूप में पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बीएस कुमार, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. अनिता रावत, प्रोफे सर आरसी मिश्र, प्रोफेसर एचपी शुक्ल, प्रोफेसर गिरिजा पांडेय, डॉ. गगन सिंह, डॉ. शशांक शुक्ल, कुलसचिव भरत सिंह, वित्त नियंत्रक आभा गर्खाल, उप कुलसचिव विमल कुमार मिश्र मौजूद रहे।
अन्य केंद्रों पर भी संचालित हो सकेंगे यूओयू के कोर्स
अब जिन अध्ययन केंद्रों पर किसी अन्य विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त बीए एलएलबी तथा बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार विषयों का संचालन हो रहा है, वहां उत्तराखंड मुक्त विवि के सभी बीए एवं एमए पाठ्यक्रम संचालित हों सकेंगे। सीए पास अभ्यर्थियों को वाणिज्य एवं संबधित विषयों में परास्नातक के समतुल्य मान्यता प्रदान की गई है तथा उन्हें शोध कार्य के लिए अर्ह माना गया है।