फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशंक से माफी मांगने पहुंचा फेसबुक 'फ्रेंड'

Sat, 01 Nov 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की फेसबुक वाल पर आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट करने वाला युवक केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड भवन पहुंच गया था।
विज्ञापन


उसकी कोशिश निशंक से माफी मांगने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल बंद किया हुआ था।

कैंट पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के खिलाफ फेसबुक पर जहर उगलने वाले हिमांशु पुरोहित निवासी रुद्रप्रयाग को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसे बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था।

सख्त कार्रवाई करेंगे निशंक
निशंक के ओएसडी अजय बिष्ट की ओर से आईटी एक्ट में केस दर्ज होने के बाद एक परिचित ने फेसबुक पर हिमांशु को इसकी जानकारी दे दी थी, जिसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। इस बीच उसे मालूम हुआ कि सांसद निशंक दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन


इस पर वह ‘गलती’ की माफी मांगने उत्तराखंड भवन पहुंच गया था, लेकिन वहां पहले से ही मौजूद लक्खीबाग चौकी प्रभारी नरेश राठौड़ ने उसे धर लिया। राठौड़ ने बताया कि हिमांशु मुकदमे के बाद काफी घबरा गया था। इसलिए वह माफी मांगकर मामले का निस्तारण करना चाहता था। उधर, सूत्रों की मानें तो सांसद निशंक ने इस बार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मन बना रखा है। हिमांशु एक बार पहले भी उनसे माफी मांग चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें