फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 6.0 Guidelines: आज देहरादून के चुनिंदा निजी स्कूल ही खुले, अधिकांश को अनुमति नहीं 

Mon, 02 Nov 2020 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आज वेल्हम ब्वॉयज स्कूल, चिल्ड्रन एकेडमी व कई स्कूल सुरक्षा के बीच खुलेंगे, बाकी अनुमति मिलने के बाद
  • अभिभावकों की जवाबदेही तय होने पर स्कूल संचालकों को मिली राहत, अभिभावकों से प्रैक्टिकल के लिए छात्रों को स्कूल भेजने की अपील
विज्ञापन
उत्तराखंड में अनलॉक 6 दिशानिर्देश : पहले दिन चुनिंदा निजी स्कूलों को ही अनुमति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूलों के साथ ही कई निजी स्कूल भी सोमवार से खोले गए। हालांकि, पहले दिन चुनिंदा निजी स्कूलों को ही अनुमति मिली है। इनमें वेल्हम ब्वॉयज स्कूल, चिल्ड्रन एकेडमी व अन्य स्कूल शामिल हैं। वहीं, ज्यादातर स्कूलों को औपचारिकताएं पूरी करने में कुछ दिन का वक्त लगेगा, जिसके बाद ही स्कूल खुल सकेंगे।

विज्ञापन


प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने बताया कि दो नवंबर को जिले में करीब 15 से 20 प्रतिशत स्कूल खुलने की उम्मीद है। जिन स्कूलों ने सरकार की गाइडलाइन को पूरा कर लिया है और प्रशासन की टीम ने स्कूल का निरीक्षण कर अनुमति दी है, वे सभी स्कूल खुले हैं।

जबकि अन्य स्कूल भी गाइडलाइन को पूरा कर अनुमति लेने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। कई स्कूलों ने दीपावली के बाद भी स्कूल खोलने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों की जवाबदेही तय, स्कूलों को राहत 

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने कहा कि अभी तक एसओपी में किसी भी शिकायत पर स्कूल प्रबंधन को ही जिम्मेदार ठहराया गया था। जबकि अभिभावकों की मुख्य जवाबदेही तय होनी चाहिए थी। अब सरकार ने स्कूलों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए समाधान निकाला है। इसमें अभिभावकों को एक पत्र को भरना होगा। 

घर से भी ऑनलाइन जुड़ने की व्यवस्था 

अगर कोई स्कूल खोला गया है। प्रबंधन द्वारा क्लास का चार्ट छात्रों को मुहैया कराया जा रहा है। अगर कोई छात्र स्कूल नहीं आना चाहता है तो वह घर से ही निर्धारित समय पर ऑनलाइन क्लास से जुड़ सकता है। हालांकि, स्कूलों की ओर से अभिभावकों को छात्रों को स्कूल भेजने की अपील की गई। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं में प्रैक्टिकल के अभ्यास के लिए स्कूल आना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें