फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 5.0 in Uttarakhand : सालाना उर्स को हरी झंडी, जायरीनों को लानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट 

Sun, 11 Oct 2020 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन

हरिद्वार जिला प्रशासन ने पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स को हरी झंडी दे दी है, लेकिन मेले के आयोजन पर रोक रहेगी। खास बात यह है कि उर्स में वही जायरीन शामिल हो पाएंगे, जिनके पास 96 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट होगी। जायरीनों को शारीरिक दूरी समेत कोरोना की अन्य गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी दरगाह प्रबंधन की होगी।

विज्ञापन


17 या 18 अक्तूबर को चांद नजर आने के साथ ही दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स शुरू हो जाएगा। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि उर्स की सभी रस्में पहले की तरह ही संपन्न होंगी, लेकिन इस बार कोरोना के चलते कलियर में मेले के आयोजन पर रोक रहेगी। खास बात यह है कि सभी जायरीनों के लिए कोरोना जांच कराना अनिवार्य होगा।

96 घंटे पहले की कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर आने वाले जायरीन आयोजन में शामिल हो सकेंगे। जो बिना जांच कराए आएगा, उसके लिए मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग निर्धारित शुल्क लेकर जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगा। डीएम ने बताया कि दरगाह परिसर में एक समय पर केवल 200 लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन की गाइडलाइन का कराएंगे पालन

शारीरिक दूरी के साथ दरगाह के बाहर की क्षमता चार हजार लोगों की बताई गई है, लेकिन वे पहले दरगाह के बाहर के मैदान का जायजा लेंगे। इसके बाद बाहर मौजूद रहने वाले जायरीनों की संख्या निर्धारित की जाएगी। जायरीनों के लिए मास्क पहनने के साथ सभी सुरक्षा नियमों का अनुपालन अनिवार्य होगा।  

सालाना उर्स को सशर्त अनुमति मिलने पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और दरगाह साबिर पाक के नायब सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी का कहना है कि उर्स में प्रशासन की गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा।

साथ ही उन्होंने देश विदेश से जियारत के लिए आने वाले जायरीनों से अपील की है कि वे कोरोना की जांच कराने के बाद ही कलियर आएं। उन्होंने कहा कि दरगाह में पहले से ही कोरोना संबंधी सारी एहतियात बरती जा रही है। उर्स में शारीरिक दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें