सीओ ने बताया कि वादी की अपील पर मामले की जांच थाना थत्यूड़, गढ़वाल को दी गई थी। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी पर 1500 रुपये का इनाम था। इस बीच सूचना मिली कि आरोपी पंजाब में रह रहा है। एसआई अंकुर शर्मा, सिपाही रामबीर सिंह और हुकुम सिंह पंजाब पहुंचे।
टीम ने समीर बजाज निवासी मकान नंबर-185 बी, भाई हिम्मत सिंह नगर ब्लॉक बी पंजाब पैलेस गिल गांव, लुधियाना को गिरफ्तार कर रुड़की ले आई। सीओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में थत्यूड़ पुलिस आरोपी को रिमांड पर अपने यहां ले जाएगी।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसआई अंकुर शर्मा ने अपने मुखबिर अलर्ट किए। साथ ही अपने नेटवर्क को भी सक्रिय किया। बेहतरीन नेटवर्क के जरिये सटीक सूचना मिली की आरोपी घर पर ही है। इस पर वह आरोपी के घर पहुंचे और वह धरा गया। एसपी देहात एसके सिंह व सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने एसआई अंकुर शर्मा की पीठ थपथपाई है।
251 रुपये में मोबाइल के दिखाए थे सपने
‘रिंगिंग बेल्स’ कंपनी के झांसे में लोग ऐसे ही नहीं आए बल्कि उन्हें पूरा सपना दिखाया गया। देश के नामचीन माननीयों के कूटरचित पत्र और कुछ के चेहरे दिखाकर लोगों से करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटिल इंडिया मुहिम का भी सहारा लिया गया और देशभर में करीब 110 डिस्ट्रीब्यूटर्स बना लिए गए। ज्यादातर से कंपनी के पांचों पार्टनर खुद जाकर मिले। मामले का खुलासा हुआ तो गाजियाबाद पुलिस ने रिंगिंग बेल्स के एमडी मोहित गोयल समेत अन्य को गिरफ्तार कर लिया था।