फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह में खुलेंगे कोचिंग संस्थान

Tue, 27 Oct 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जिला प्रशासन ने दिए संकेत, स्कूलों के लिए बनी गाइडलाइंस ही होंगी लागू 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना अनलॉक शुरू होने के बाद प्रशासन पहली बार कोचिंग संस्थान खोलने की तैयारी कर रहा है। देहरादून जिला प्रशासन ने राजधानी के कोचिंग संस्थान नवंबर के पहले सप्ताह में खोलने के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, स्कूलों के लिए जारी एसओपी ही कोचिंग संस्थानों पर लागू होगी। इसके तहत सख्त नियम हैं। जिन्हें कोचिंग के प्रवेश द्वार, नोटिस बोर्ड में भी चस्पा किया जाएगा। कोविड-19 को देखते हुए सुरक्षा निर्देशों का पालन हरहाल में करना होगा।

यह भी पढ़ें: Unlock 5.0 In Uttarakhand: दो नवंबर से खुलेंगे स्कूल, अधिक छात्र आए तो दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन



कोचिंग संस्थानों में सभी स्थानों, फर्नीचर, उपकरणों, स्टेशनरी, पानी की टंकियों, शौचालय आदि की अच्छी तरह सफाई अनिवार्य होगी। अधिकारियों के मुताबिक कोचिंग संस्थानों में भी सीटिंग प्लान में स्टूडेंट्स के बीच कम से कम छह फीट की दूरी रखी जाएगी। स्टूडेंट्स के बैठने के स्थान को आइडेंटिफाई किया जाएगा।

विज्ञापन

इन बातों का भी रखना होगा ध्यान 

- ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग को प्राथमिकता और बढ़ावा दिया जाएगा।
- अगर स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लास अटेंड करना चाहते हैं तो उन्हें इजाजत दी जाए।
- स्टूडेंट्स केवल पैरेंट्स की लिखित अनुमति के बाद ही कोचिंग आ सकेंगे। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा।  
- स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग की एसओपी का पालन करना होगा। 

कोचिंग संस्थानों को खोलने को लेकर तैयारी चल रही है। स्कूलों के लिए जारी गाइडलाइन कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगी। कोचिंग जाने के लिए पैरेंट्स की परमिशन अनिवार्य होगी। कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। ऐसा न करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें