कोरोना ने सराफा कारोबार को काफी झटका दिया है। अब व्यवसाय पटरी पर लौटने लगा है, हालांकि पहले जैसा माहौल नहीं है, लेकिन अब ग्राहक बाजार में आने लगे हैं। शादियों के साथ त्योहारों के लिए बुकिंग शुरू होने लगी है।
- सुनील मैसोन, अध्यक्ष सराफा मंडल
बाजार पूरी तरह से खुलने के बाद अब सराफा कारोबार भी पटरी पर आ रहा है। वर्तमान में लगभग 60 से 70 प्रतिशत कारोबार हो रहा है। शादियों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे अब बाजार में रौनक और बढ़ेगी।
- देवेंद्र ढल्ला, मीडिया प्रभारी सराफा मंडल
त्योहार शुरू होने से सराफा कारोबारियों को काफी उम्मीद है। त्योहारों में ग्राहक और अधिक बाजारों का रुख करेंगे। हालांकि, सोने के लगातार भाव बढ़ने से थोड़ा फर्क भी पड़ सकता है, लेकिन उम्मीद है कि लोग खरीददारी करेंगे।
- संतोष माने, सराफा कारोबारी