फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 5.0 में मिली छूट तो केदारनाथ पहुंचे रिकॉर्ड यात्री, धाम में कपाटोद्घाटन जैसा माहौल

Sat, 03 Oct 2020 09:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/जोशीमठ
विज्ञापन
शनिवार को केदारनाथ धाम में पहुंचे रिकॉर्ड यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनलॉक पांच में छूट मिलते ही शनिवार को केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड यात्री पहुंचे। यात्राकाल में अब तक पहली बार एक ही दिन में 2648 श्रद्धालुओं के पहुंचने से केदारनाथ में कपाटोद्घाटन जैसा माहौल रहा। केदारनाथ धाम में अब तक 14106  श्रद्घालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


Unlock 5.0: वीकेंड पर मसूरी में लगा जाम तो देहरादून में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, नैनीताल में रेंग रहे वाहन

बदरीनाथ धाम की यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को धाम में  साढ़े चार बजे तक 2274 श्रद्घालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। धाम में अब तक पहुंचने वाले श्रद्घालुओं की संख्या 33495 पहुंच गई है। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की आवाजाही से दिनभर केदारनाथ मंदिर क्षेत्र और केदारपुरी बाबा के जयकारों से गूंजती रही। सोनप्रयाग, गौरीकुंड से लेकर 17 किमी पैदल मार्ग पर भी दिनभर भक्तों की आवाजाही से रौनक बनी रही।

नई एसओपी जारी होते ही केदारनाथ यात्रा के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ने लगा है। शुक्रवार रात्रि तक ही धाम में दो हजार से अधिक यात्री पहुंच गए थे, जिससे शनिवार सुबह से ही केदारपुरी में रौनक बनी रही। मंदिर परिसर से लेकर मंदिर मार्ग बाबा की जयकारों से गूंजता रहा।

कपाटोद्घाटन के बाद बीते पांच माह में धाम में यह पहला मौका है जब मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। इस दौरान मंदिर कर्मचारियों द्वारा देवस्थानम बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत भक्तों को नंदी महाराज की मूर्ति से ही बाबा केदार के दर्शन कराए।

कोरोना संक्रमण के बीच इस वर्ष 29 अप्रैल को सूक्ष्म धार्मिक गतिविधियों के बीच केदारनाथ के कपाट खुले थे, लेकिन शुरूआती डेढ़ माह तक धाम में सन्नाटा पसरा रहा। राज्य सरकार द्वारा 12 जून से जिला स्तर पर यात्रा शुरू की गई थी। इसके तहत माह के आखिरी 19 दिनों में 99 स्थानीय श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

इसके बाद एक जुलाई से राज्य स्तर पर यात्रा का संचालन होने से 31 दिनों में 4464 श्रद्धालु धाम पहुंचे। जबकि अगस्त माह में मानसून के सक्रिय होने के कारण 2072 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर दर्शन किए। वहीं सितंबर माह में 4220 शिव भक्त धाम पहुंचे।

शनिवार को 1567 पुरुष, 1003 महिलाएं और 78 बच्चों ने धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। कपाटोद्घाटन के बाद से धाम में अभी तक कुल 14106 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन

केदारनाथ में इंतजाम नाकाफी 

लॉकडाउन के चलते इस बार केदारनाथ यात्रा की तैयारियां नहीं हो पाईं थी। इससे धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को कई यात्री धाम में कमरों के लिए भटकते रहे। इधर, प्रशासन ने जीएमवीएन को केदारपुरी में टेंट लगाकर यात्रियों के रात्रि प्रवास के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 
 
केदारनाथ में बंद होटलों को खुलवाने के साथ ही जीएमवीएन को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। धाम पहुंच रहे सभी यात्रियों से अपील है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करें।
- वंदना सिंह, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग 

दिल का दौरा पड़ने से 27 वर्षीय यात्री की मौत

केदारनाथ में 27 वर्षीय एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। शनिवार को महावीर सुमन (27) पुत्र रमेश चंद्र सुमन, निवासी वार्ड नंबर 1 बड़ौदा, सरोदा जिला श्योपरु, मध्य प्रदेश अपने साथियों के साथ बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ पहुंचा था। इस दौरान मंदिर परिसर में पहुंचते ही उसने सीने में दर्द की शिकायत की। उसके साथी उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें