सुयश अग्रवाल ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार 15 अक्तूबर से मल्टीप्लेक्स व सिनेमाघर खोलने की तैयारी थी, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर ने 16 अक्तूबर (शुक्रवार) से सेवाएं देने को कहा है।
फिल्म इंडस्ट्री में शुक्रवार से ही हफ्ते की शुरुआत होती है। नई फिल्में भी इसी दिन रिलीज होती है। इसलिए 16 अक्तूबर से मल्टीप्लेक्स को खोला जाएगा।
फिल्म देखते हुए डिलीवरी सेवा नहीं मिलेगी
मल्टीप्लेक्स संचालकों ने बताया कि फिल्म देखते हुए फूड डिलीवरी सेवा पर रोक लगाने पर भी विचार चल रहा है। दर्शकों को काउंटर से ही खुद ऑर्डर लेना होगा। यह इसीलिए किया जा रहा है क्योंकि एक ही डिलीवरी ब्वॉय कई लोगों के संपर्क में आता है।