अनलॉक पांच शुरू होते ही कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला और झिरना में दिनी भ्रमण की बुकिंग रविवार चार अक्तूबर तक पूरी हो गई है। पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।
पर्यटक फिलहाल ढेला और झिरना में सफारी का आनंद ले रहे हैं। यह जानकारी सीटीआर के स्वागती कक्ष प्रभारी ललित आर्य ने दी है। बता दें कि 15 अक्तूबर से बिजरानी जोन भी खुल रहा है।
बिजरानी जोन में रात्रि विश्राम के लिए पर्यटक लगातार बुकिंग करा रहे हैं। नए पर्यटन जोन रिंगौड़ा में भी पर्यटक जल्द जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।