फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020 : 30 जून के बाद यात्रा पर जल्द निर्णय लेगा देवस्थानम बोर्ड, बैठक में होगा फैसला

Thu, 25 Jun 2020 01:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चार धाम यात्रा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

चारधाम यात्रा को 30 जून के बाद संचालित करने के लिए देवस्थानम बोर्ड जल्द निर्णय लेगा। 27 या 28 जून को एक बार सभी की राय लेकर उच्च स्तर पर बैठक कर बोर्ड चारधाम यात्रा पर फैसला ले सकता है। हालांकि मानसून सीजन शुरू होने से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में स्थानीय लोगों को सीमित संख्या में दर्शन करने की अनुमति दी है। यह व्यवस्था 30 जून तक की गई है। इसके बाद चारधाम यात्रा को किस स्तर पर शुरू किया जा सकता है, जल्द ही बोर्ड इस पर फैसला लेगा। 27 या 28 जून को बोर्ड की उच्च स्तर पर बैठक होगी।

इससे पहले बोर्ड की ओर से चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिला प्रशासन के साथ ही तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों की राय ली जाएगी। बता दें कि प्रदेश में मानसून ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू होने की संभावना कम है।
विज्ञापन


बारिश और मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाएगा। देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन का कहना है कि 30 जून के बाद चारधाम यात्रा को किस तरह से संचालित करना है। इसके लिए शीघ्र ही उच्च स्तर पर बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें