फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 5.0 : वीकेंड से पहले ही नैनीताल में सैलानियों की चहल पहल, नैनी झील में नौका विहार का लिया आनंद

Sat, 24 Oct 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वीकेंड के मौके पर शनिवार को सुबह से शाम तक नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों से रौनक बनी रही। पिछले वीकेंड के मुकाबले सैलानियों की संख्या बढ़ने से कारोबारी खुश नजर आए।

विज्ञापन


नैनीताल में शनिवार सुबह से ही सैलानी पहुंचने लगे थे। इससे मालरोड, पंतपार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया मार्केट, मल्लीताल बाजार में खासी चहल पहल रही। पर्यटकों ने गुनगुनी धूप के बीच नैनीझील में नौका विहार का आनंद लिया। देर शाम तक नगर में पर्यटक गतिविधियां जारी थी। 

दोपहर बाद पैक नजर आए पार्किंग स्थल

पर्यटकों के पहुंचने से सड़कों पर यातायात का दबाव अधिक रहा, हालांकि जाम की जैसी स्थिति नहीं बनी। दोपहर बाद छोटे-बड़े पार्किंग स्थल वाहनों से पैक नजर आए। नगर के चिड़ियाघर में 320 पर्यटक वन्यजीवों को देखने के लिए पहुंचे। वाटर फॉल में सर्वाधिक 322, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 56 और केव गार्डन में 275 पर्यटकों ने मौजू-मस्ती की।

विज्ञापन

इधर, सैलानियों की राह ताकते रहे पर्यटन कारोबारी

छह माह बेरोजगार बैठने के बाद अनलॉक में कमाई की आस लगाए भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ के पर्यटन व्यवसायी अब भी सैलानियों के अभाव में मायूस हैं।

शनिवार को इन पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बेहद कम रही। भीमताल और नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग संचालक खाली बैठे नजर आए। पैराग्लाइडिंग गाइड नीरज कुमार ने बताया कि सैलानियों के न आने से व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।

भीमताल वॉटर स्पोर्ट्स संचालक लाखन नौगाई ने बताया कि सप्ताह के अंत में भी सैलानी नहीं आए। इससे एक बार फिर लॉकडाउन जैसा महसूस हुआ। डांठ में ठेला चलाने वाले मुन्ना रावत और नाव संचालक अनवर उल्ला ने भी यही बात कही। हालांकि कैंची धाम में लोग दर्शन के लिए शाम तक आते रहे।
विज्ञापन

फाटो में रात्रि विश्राम कर सकेंगे पर्यटक

रामनगर (नैनीताल) में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। फाटो में रात्रि विश्राम की सुविधा के लिए ट्री हाउस बनाने की योजना है। विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को स्थानीय विधायक ने स्थलीय निरीक्षण किया। 

तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो रेंज कॉर्बेट के ढेला रेंज से लगा हुआ है। फाटो में पर्यटकों को रात्रि विश्राम कराने पर विचार चल रहा है। इस क्षेत्र में छह से सात ट्री हाउस बनाने का विचार है। क्षेत्र में दो कक्ष के अतिरिक्त छह कक्ष और बनने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें 30 पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था होगी। प्रस्ताव तैयार करने के बाद शासन को भेजा जाएगा।

इस क्षेत्र के पर्यटन से जुड़ने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने स्थलीय निरीक्षण किया और डीएफओ ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया। विधायक बिष्ट ने प्रस्ताव को पास कराने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें