फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की उन्नति के लिए एकता जरूरी : सुबुही

Sat, 09 Aug 2025 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर स्थित गुरु राम राय इंटर कॉलेज में एक पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुई सामाजिक कार्यकर्ता सुबुही खान ने कहा कि राष्ट्र उन्नति के लिए जाति, धर्म व संप्रदाय के भेदभाव को दूर करना होगा।
विज्ञापन




सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता व राष्ट्र जागरण अभियान की राष्ट्रीय संयोजक सुबुही खान ने गुरु राम राय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. रविंद्र सैनी के काव्य संग्रह अनकेनी पर्सनलिटीज इन अनकेनी स्टाईल का विमोचन किया। उन्होंने काव्य संग्रह में विश्व की 111 महान हस्तियों पर लिखी गई कविताओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है। सभी लोगों को एकता के साथ देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुस्तक के लेखक से राखी भी बंधवाई। इस अवसर पर सुभारती ग्रुप के संस्थापक डाॅ. अतुल कृष्ण, सीबीएसई के पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डाॅ. रणवीर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंढियाल, आशीष सेमवाल, गुरु राम राय दरबार साहिब के सह प्रबंधक चंद्र मोहन पयाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें