द टाइम्स वर्ल्ड स्कूल में श्लोक प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित शिक्षक व प्रतिभागी छात्र-छात्राए
टाइम्स वर्ल्ड स्कूल में संस्कृत दिवस के अवसर पर श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने गीता, उपनिषद एवं सुभाषितानि आदि के विभिन्न श्लोकों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रिशा प्रथम, ईशानी व रामांश संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। हेड ऑफ द इंस्टीट्यूट नवनीत बिजल्वाण ने कहा की संस्कृति और संस्कृत एक दूसरे के पूरक हैं। संस्कृति के सुपोषण के लिए संस्कृत का सम्मान अति आवश्यक है। देववाणी संस्कृत को उचित सम्मान दिया जाएगा और नियमित रूप से दिनचर्या में संस्कृत भाषा का उपयोग किया जाएगा तो युवा पीढ़ी को भी इससे उचित मार्गदर्शन मिलेगा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक जशनद्वीप सिंह, बनमीत कौर, मनमीत कौर उपस्थित रहे।