दोनों ही दिखने में दोनों भोले भाले ग्रामीण नजर आते हैं। लेकिन उन्होंने जिस चालाकी से बैग से रुपये निकाले, उससे वह प्रोफेशनल चोर नजर आते हैं। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है कि किस तरह दोनों ने पहले तो शिकार के लिए बुजुर्ग को टारगेट किया। इसके बाद आरोपी उसका बैंक से पीछा कर बैग से रुपये निकाले।
जब वह सफल नहीं हुए तो एक ने बुजुर्ग के साथ बात करते हुए ध्यान भटकाया और दूसरे ने इस बीच बैग की चेन खोलकर हाथ साफ कर दिया। उनका काम देखकर लगता है कि वह पहले भी चोरी कर चुके होंगे। हालांकि आरोपी सुरेश और मकान सिंह का कहना है कि उन्होंने पहली बार चोरी की है। रुपये देखकर उनकी नीयत खराब हो गई थी।