फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी : दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पहले करेगा रक्तदान, बराती भी करेंगे महादान

Thu, 18 Apr 2019 08:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
20 अप्रैल को देहरादून के लोग एक अनोखी शादी के गवाह बनेंगे, जहां दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पहले रक्तदान करेगा। यही नहीं, बराती भी इस काम में उसका पूरा साथ देंगे और रक्तदान करेंगे। शादी में कोई बैंड-बाजा भी नहीं होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुमित कुमार प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
यह अनोखी शादी कर रहे हैं चंद्रबनी चोयला निवासी सुमित कुमार प्रजापति। निशुल्क रोटी बैंक और दवा बैंक के जरिये लोगों की मदद करने वाले सुमित अपनी शादी को भी अलग और यादगार बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक
कई स्वास्थ्य जांच और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके सुमित अपनी शादी से पहले रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। इसमें वह खुद, उनके परिजन और बराती रक्तदान कर नई पहल करेंगे। उनकी बरात मुजफ्फरनगर के गांव हुसैनपुर में जाएगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक - फोटो : गूगल
अमूल्य जीवन चैरिटेबल सोसायटी के माध्यम से काफी समय से समाजसेवा के लिए समर्पित सुमित की शादी में कॉकटेल पार्टी भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला
उन्होंने शादी का कार्ड भी कैलेंडर की तरह छपवाया है, जिसमें मतदान, रक्तदान और अंगदान की अपील, पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समेत कई ऐसे संदेश दिए गए हैं ताकि समाज में जागरुकता आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें