फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदास तो होंगे पर नहीं मिलेगी पारो...

Wed, 12 Mar 2014 11:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इन कुंवारे मतवारों का औसत और बढ़ेगा, बेटियों का एक दिन बड़ा अकाल पड़ेगा, इसलिए जन्म से पहले बेटियों को मत मारो, देवदास तो होंगे पर नहीं मिलेगी पारो...
विज्ञापन


बेटियां बचाने का संदेश दिया
व्यंग्य रस में कवियों ने कुछ इस अंदाज में बेटियां बचाने का संदेश दिया। मौका था डीएवी पीजी कालेज के छात्र संघ समारोह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने किया। इसके बाद डॉ. सुनील जोगी के मंच संचालन में कवि सम्मेलन का शुभारंभ लखनऊ से आई डॉ. सुमन दुबे ने सरस्वती वंदना से किया।

बेपैंदी के लोटे सुनाकर जमकर कटाक्ष
शुरुआत की पदम अलबेला ने। उन्होंने झलक दिख लाजा गीत की तर्ज पर व्यंग्य गीत खुला दरवाजा पेश कर खूब तालियां बटोरी। उन्होंने चुनावी मौसम में लुढ़क रहे हैं बेपैंदी के लोटे सुनाकर जमकर कटाक्ष किया।
विज्ञापन


इसके बाद हरियाणा के कवि मंजीत सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रजातंत्र के आकाश में काले बादल घिरे हैं.. सुनाया। इसके बाद विभिन्न हास्य कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट किया।

डॉ. सुमन दुबे ने कुदरत के इंतजाम का सम्मान कीजिए और मैं सुबह की लाली हूं, एक ख्वाब हूं शायर का.. सुनाकर शृंगार रस का अनुभव कराया।

वर्तमान परिपेक्ष्य में खूब तंज किया
डॉ. सुनील जोगी ने कलियुग में अब न आना रे प्यारे किशन कन्हैय्या आदि कविताओं से वर्तमान परिपेक्ष्य में खूब तंज किया।

इस बीच एक बार तेज बारिश की वजह से कवि सम्मेलन रोकना पड़ा और बाद में दीन दयाल उपाध्याय सभागार में सम्मेलन का समापन हुआ।

समारोह में मेयर विनोद चमोली, कालेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन, छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, महासचिव जोगेंद्र रावत, पूर्व छात्र नेता आदित्य चौहान, एबीवीपी के ओम कक्कड़, प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें