फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को देहरादून पहुंचेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, करेंगी बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

Tue, 30 Jul 2019 09:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को दून में होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ सीएम आवास स्थित कार्यालय में बैठक कर उत्तराखंड में पोषण अभियान समेत अन्य केंद्रीय पोषित योजनाओं की समीक्षा करेगी। बैठक में नीति आयोग के सदस्य व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री की बैठक के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 

विज्ञापन


सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग सौजन्या ने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीएम आवास में केंद्रीय पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक लेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक में महिला और बच्चों को कुपोषण, खून की कमी, एनीमिया से मुक्त करने के लिए चलाए गए पोषण अभियान की प्रदेश में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सेंटर स्कीम समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें